google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए फ्लाइट को रद्द किए जाने से यात्री हुए परेशान...

Dec 8, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार- खराब मौसम का असर दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दो विमानों को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। इस कारण इन दोनों विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के अंतिम क्षण में विमान के रद्द होने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।


10 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर कोई विमान उपलब्ध नहीं | बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण मुंबई से दरभंगा आने वाली एसजी 115 फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया। विमान के दरभंगा पहुंचने को लेकर शाम साढ़े पांच बजे का समय दर्शाया जा रहा था।


इस वजह से दरभंगा से मुंबई तक की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पर यात्री लंबा इंतजार करते रहे। यात्रियों का कहना है कि दरभंगा से कोलकाता, दरभंगा से हैदराबाद, दरभंगा से अहमदाबाद की फ्लाइट 8 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं बताई जा रही है। इतना ही नहीं दरभंगा से चेन्नई के लिए 8 और 10 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर कोई विमान उपलब्ध नहीं है।


दरभंगा एयरपोर्ट पर दृश्यता घट कर पांच सौ मीटर रह गई थी | दिल्ली से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट (एसजी 8495) को रद्द किए जाने से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। हैदराबाद से विमान दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन, विजिबिलिटी काफी कम हो जाने से दरभंगा से हैदराबाद जानेवाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।


मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए फ्लाइट को रद्द किए जाने से यात्री परेशान रहे। बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर दृश्यता घट कर पांच सौ मीटर रह गई थी। इस सम्बंध में स्पाइजेट से अपने साइट पर विमान के डायवर्ट किये जाने सूचना लगा कर यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने की जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा में खराब मौसम रहने व एयरपोर्ट पर विजिबलिटी कम रहने के कारण विमान को पटना डायवर्ट किया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html