इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को यात्री ने मारा मुक्का...जाने वजह
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इंडिगो एयरलाइंस की विमान की उड़ान में देरी होने पर एक यात्री ने फ्लाइट के पायलट को मुक्का जड़ दिया | सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की उड़ान में देरी होने के बाद एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया |
इंडिगो फ्लाइट में सवार एक यात्री ने विमान के कैप्टन को उस समय मुक्का मार दिया जब वो उड़ान में देरी के संबंध में घोषणा कर रहे थे | वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग उस यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं | ये फ्लाइट कहां जा रही थी ये अभी साफ नहीं है| बताया जा रहा है कि उड़ान को लेकर समय से अनाउंसमेंट नहीं होने पर यात्री नाराज था | वीडियो में दावा किया गया है कि फ्लाइट के उड़ान भरने में 13 घंटे से अधिक की देरी हुई जिससे यात्री नाराज थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments