ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यात्री विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - अफगानिस्तान में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, एक दुखद घटना में विमान अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में ज़ेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया. अभी तक इस विमान की पहचान को लेकर भारत सरकार तथा अफगानिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है |
संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा कि बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़ेबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में यह यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उन्होंने कहा कि जांच के लिए क्षेत्र में एक टीम भेजी गई है. वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments