पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी सवारी बस, 4 लोगों की मौत और 24 लोग घायल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान- दौसा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है | दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | हादसे के बाद डीएम सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं | जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ है | यहां एक सवारी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, जिससे ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया है |
दौसा के डीएम कमर चौधरी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर भीषण सड़क हादसा हुआ | यहां हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई पुलिया से नीचे गिर गई | बस सीधे जयपुर दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर जा गिरी | पुलिया से बस रेलवे ट्रेक पर गिरने की सूचना मिलने पर जिले में हड़कम्प मच गया और मौके के लिए पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ पड़ीं |
हादसे के कुछ देर बाद ही जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए | हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग की अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बन्द कर दिया गया | मौके पर रेलवे के अफसर भी पहुंच गए | जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही यह सवारी बस रात करीब सवा दो बजे अनियंत्रित हुई | तेज रफ्तार बस लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई डिवाइडर की जगह से होकर सीधे ट्रैक पर जा गिरी | हादसे के बाद बस हाईवे के दोनों लेन के बीच वाली जगह से होते हुए नीचे ट्रेक पर गिरकर पलट गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments