google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोगी निवास में पार्टी महामंत्री महेश देवांगन ने किया ध्वजारोहण...

Jan 27, 2024
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

संविधान देश का आधार स्तंभ- महेश देवांगन

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 26 जनवरी 2024। राष्ट्रीय पर्व 75 वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज जोगी निवास अनुग्रह में ध्वजारोहण किया गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश महामंत्री महेश देवांगन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महेश देवांगन ने कहा आज का दिन संपूर्ण देश वासियों के लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है।

आज के दिन 26 जनवरी 1950 को आजाद भारत का संविधान लागू हुआ और भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश बना है। भारतीय संविधान देश का आधार स्तंभ है, संविधान की अनेक विशेषताएं है जिसमें अनेकता में एकता अद्वितीय विशेषता है। इस दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा संविधान देश के एक अरब चालीस करोड़ लोगों की ताकत है जो हमें समाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, अधिकारों के साथ स्वतंत्रता और सम्मान के साथ गरिमामई जीवन जीने का अधिकार देती है।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा 26 जनवरी का दिन हम सभी भारत वासियों के लिए गौरवशाली दिन है। सैकड़ों साल की गुलामी के बाद हम आजाद हुए और अपना खुद का संविधान को आत्मसात् किए। पार्टी के वरिष्ठ नेता अविरल सिंह ने कहा संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर को कोटि कोटि नमन। संविधान की वजह से भारत आज विश्व में अपनी अमिट पहचान बना रहा है और देश के नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है।

आज के ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश देवांगन, अधिवक्ता भगवानू नायक, प्रदीप साहू, गजेंद्र देवांगन, अविरल सिंह, गौरव तिवारी, भगत हरबंश, धनेश देवांगन, सुजीत डहरिया, बैकुंठ सोना, बिट्टू क्षत्रि, देवाशीष नायक, सोनू मौर्य, संतराम ध्रुव, राम कुमार कुरैठी, भूपेंद्र जायसवाल, शिव कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html