google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में विभाजन विभीषिका दिवस रायपुर स्टेशन परिसर मे मनाया गया...

Aug 14, 2023
2 min read
















































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर- 14 अगस्त,2023 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में विभाजन विभीषिका दिवस रायपुर स्टेशन परिसर मे मनाया गया जिसका उद्देश्य वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को विभीषिका के दौरान लोगों द्वारा सही गई वेदना और यातना का स्मरण कराना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मोहन एन्टी ( भू.पू.चेयरमेन ,कन्सट्रकशन लेबर वेलफेयर बोर्ड एवं भू.पू.केबिनेट मिनिस्टर ) तथा अतिथियों के रूप मे सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, (पूर्व पार्षद एवं अध्यक्ष गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा स्टेशन रोड ) पुहूल जेठानी (समाजसेवी) अर्जुन दास ओचवानी (समाजसेवी) तथा रेलवे के अधिकारीगण राहुल गर्ग, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी), रूहीना तुफ़ैल ख़ान, सहायक कार्मिक अधिकारी-।। एवं निकिता अग्रवाल सहायक, कार्मिक अधिकारी-।।। उपस्थित थ

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया । स्वागत संबोधन एवं कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय राहुल गर्ग, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी), द्वारा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् अतिथियों का संबोधन हुआ, मुख्य अतिथि मोहन एन्टी ने अपने संबोधन मे कहा कि भारत का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही है, हमें एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना है तथा विधटनकारी शक्तियों को परास्त करना है। इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाईड द्वारा नुक्कड़ नाटक ‘सफ़र’ की प्रस्तुति की गई, इस उत्कृष्ट प्रस्तुति को पस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सराहा गया। स्टेशन परिसर में देश के विभाजन के संबध में प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो द्वारा किया गया तत्पश्चात् उपस्थित जनसमुदाय द्वारा इसका अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रूहीना तुफ़ैल ख़ान, सहायक कार्मिक अधिकारी -।। द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन फरीदी निसार अहमद, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम क समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html