संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सरसीवां में मुख्य अतिथि शामिल हुए..
Updated: Jul 15, 2023

इस्माइल खान की क़लम से - आज संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय ने विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशॉत्सव सरसीवां में मुख्य अतिथि शामिल हुए | सर्व प्रथम विधायक श्री चन्द्रदेव राय आत्मानन्द स्कूल पहुँच कर सरस्वती माता के तैलीय चित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विधायक श्री चन्द्रदेव राय ने सभी छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये सभी नवप्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर स्वागत किये |

साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यालयीन बच्चों को अनवरत पढ़ाई जारी रखने की बात कही । इसके साथ ही दिब्यांग बच्चो को ट्राईसायकल और श्रवण यंत्र वितरण किये | सेवानिवृत शिक्षको को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किये | अतिथियों को स्वागत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया । सभी नवप्रवेशी बच्चो को कॉपी-पुस्तक और गणवेश वितरण किये |
कार्यक्रम में SDM, शिक्षा विभाग के अधिकारी एव कर्मचारी के साथ ही जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के पदाधिकारी पालक बन्धु ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चन्द्रा सोसायटी अध्यक्ष साहू समाज जिलाध्यक्ष , शिक्षक शिक्षिका सहित हजारो लोग उपस्थित थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments