google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संसदीय सचिव व कलेक्टर ने किया शुभारम्भ सारबिला फ्री कोचिंग की सुविधा

Jul 13, 2023
2 min read











इस्माइल खान की क़लम से - संसदीय सचिव व कलेक्टर ने किया शुभारम्भ सारबिला फ्री कोचिंग की सुविधा

अब भटगांव क्षेत्र के युवाओं को भी मुहैया होगी सारबिला फ्री कोचिंग की सुविधा

कहा- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए वरदान साबित होगा

भटगांव - 11 जुलाई भटगांव क्षेत्र के युवक-युवतियों को अब स्थानीय स्तर पर फ्री कोचिंग की सुविधा मुहैया हो पाएगी । कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी के विशेष प्रयासों से फ्री कोचिंग “सारबिला कैरियर अकादमी” का विस्तार जिले में सतत् बढ़ता जा रहा है । इसी क्रम में नगर पंचायत भटगांव में सांस्कृतिक भवन पुराना बस स्टैंड में सारबिला अकादमी का शुभारम्भ संसदीय सचिव एवं मुख्य आतिथ्य बिलाईगढ़ विधायक श्री चंद्रदेव राय ने किया ।

इसमें कक्षा दसवीं से लेकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत सभी आयुवर्ग के युवक-युवती जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीएससी, व्यापमं, एसएससी, रेलवे आदि की तैयारी कर रहे हैं, को निःशुल्क लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एस.डी.एम डॉ. स्निग्धा तिवारी, नगरपालिका अधिकारी एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

12/07/23 दोपहर 1 बजे से नगर पंचायत भटगांव में आयोजित उक्त शुभारम्भ समारोह में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव श्री राय ने मख्य अतिथि की आसंदी से उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अकादमी इस क्षेत्र के ऐसे युवक - युवतियों के लिए वरदान साबित होगा, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नए जिले के निर्माण की वजह से इस क्षेत्र में भी विकास की सतत् नई ईमारतें गढ़ी जा रही है। इस तारतम्य में यह अकादमी छात्रों के बेहतर भविष्य संवारने में सहयोगदाय साबित होगा। साथ ही विधायक ने इस अकादमी को मूर्तरूप देने के लिए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की सराहना की। श्री चंद्रदेव राय ने शासन की योजनाओं जिनमें गोधन न्याय योजना, नरेगा एवं महतारी दुलार योजना सहित सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए सवाल उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछे तथा उनके उज्जव भविष्य की कामना की।

कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विषय वस्तु पर पकड़ मजबूत करने एक-एक चीज ध्यान से पढ़ें और बारम्बार उसे दोहराएं ताकि सब कुछ स्पष्ट हो जाए । साथ ही बताया कि कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो, अगर अपने भीतर जुनून और हौसला कायम रखें तो निश्चय ही सफलता मिलेगी। इसके अलावा कलेक्टर ने समय प्रबंधन, एकाग्रता, तत्परता से तैयारी करने और सभी विषयों पर समान रूप से फोकस कर लक्ष्य हासिल करने की सलाह उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी। कलेक्टर ने विषय आधारित शिक्षक एवं परीक्षोपयोगी कटेंट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html