google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ने पेश की दावेदारी.....

Aug 22, 2023
4 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा से पेश की दावेदारी, ब्लॉक अध्यक्षों को दिया आवेदन

दिनांक: 21 अगस्त 2023/-जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी पेश की है। पंकज शर्मा रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न समाज के प्रमुख कांग्रेस जन एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन के उपस्थिति में अपना आवेदन दिये बीरगांव महापौर निगम मंडल एवं आयोग सदस्य सभापति सरपंच पंच पाषर्दगढ़ एल्डरमेन युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस राजीव मितान क्लब आईटी सेल कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु अपनी दावेदारी पेश की है और अपने क्षेत्र के चारो ब्लॉक अध्यक्षों को अपना आवेदन दिया।

ब्लॉक अध्यक्षों योगेंद्र सोलंकी, सहदेव व्यवहार, माधव साहू, दुर्गेश वर्मा को अपना आवेदन देने के उपरांत पंकज शर्मा ने कहा कि, "रायपुर ग्रामीण परिवार ने आज तक जो "विश्वास" मुझपर दिखाया है, उसी की बदौलत आज एक कदम आगे बढ़ाते हुए रायपुर ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की मंशा से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आज पार्टी कार्यालय में चारों ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष आवेदन किया है।


कांग्रेस पार्टी के एक ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में रायपुर ग्रामीण परिवार के साथ मैं पीछले 15 वर्षों से जुड़ा रहा हूँ। हमारे परिवार ने यह तय किया था कि चुनावी राजनीति में हमारे परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति रहेगा। जब तक मेरे पिता चुनावी राजनीति में रहे तब तक मैंने कभी भी चुनावी राजनीति में अपनी दावेदारी पेश नहीं की, आज मैनें सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशिर्वाद लेकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है। अगर कांग्रेस पार्टी का शिर्ष नेतृत्व मुझे मौका देता है, तो मैं रायपुर ग्रामीण से विधानसभा का चुनाव दमदारी से लडूंगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए न्याय करने हेतु अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और इससे ना केवल आम जनता के दिलों में स्थान पाया है, बल्कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों के जीवनस्तर में सुधार किया है।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा में भी मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल और सत्यनारायण शर्मा के आशिर्वाद से बहुत सारे विकास के कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का हिस्सा बनकर मैं भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहता हूं, विशेषकर रायपुर ग्रामीण के विकास में। मुझे विश्वास है कि रायपुर ग्रामीण परिवार की पूरी जनता ने जिस तरह सत्यनारायण शर्मा के प्रति अपना विश्वास" जताया है, उतना ही प्रेम, आशीर्वाद और स्नेह मुझ पर लुटायेगी और हम सभी साथ मिलकर क्षेत्र को विकास की तरफ अग्रसर करेंगे|

उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा किए गए चौतरफा विकास कार्यों का परिणामस्वरूप भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई नया मुद्दा नहीं बचा है। भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में न्याय योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के जीवनस्तर में सुधार किया है। इस वजह से भाजपा सामाजिक और धार्मिक विवादों को उभारने की कोशिश कर रही है। धर्म के नाम पर लोगों को एक दूसरे से लड़ाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के लोग पूरे प्रदेश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। हमें भाजपा के इस प्रयास के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है, विशेषकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा में एकजुट होकर भाजपा के प्रयासों के खिलाफ लड़कर समाजीक सौहार्द को बनाये रखना है और पूरा ध्यान क्षेत्र के विकास पर केंद्रित करना है।

आवेदन देने के दौरान पूरे क्षेत्र से अनेक कार्यकर्ता आए थे, जिन्होंने अपना समर्थन पंकज शर्मा को दिया है और विश्वास दिलाया है कि प्रदेश में फिर एक बार आदरणीय भूपेश बघेल के नेतृव में कांग्रेस सरकार बनाएंगे और रायपुर ग्रामीण में भी कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे। महापौर नंद लाल देवांगन सभापति कृपाराम निषाद डेरहा राम साहू हीरेंद्र देवांगन मुकेश साहू घनश्याम छतरी योगेंद्र सोलंकी माधव साहू सहदेव व्यवहार बबलू त्रिवेंद्र आकाशदीप शर्मा हेमंत पटेल राजा बंजारे चंद्रहास निर्मलकर ऋषि बारले उबारन दास बंजारे सुदन शिकली इकराम अहमद दिलदार कुमरे मोहम्मद रियाज पप्पू बंदे चंदन पाल सुषमा वर्मा जेपी सिंह अशोक बघेल राजेंद्र साहू विनय गेन्द्रे रमेश सोनी लोकेश वशिष्ठ अनीता साहू गैंदलाल कोसरे मनिलाल निषाद रंजीत डे वासु कुंडू अमित घोष मनोरंजन मंडल सुजीत दास हरिराम साहू मनीष मनीक समीर पाल बितू विश्वास मोहित घृतलहरे जीत सिंह कमलेश मिश्रा चेतन यादव महेंद्र चंद्राकर धर्मेंद्र सोनी गुरदीप टुटेजा अजय साहू गोपाल देव सिंह बघेल डॉ हेमंत डान्डे चित्रसेन साहू भोलाराम साहू डोमार टंडन गोपी यादव मोनू साहू अजय साहू नरेंद्र साहू प्रह्लाद साहू मोहन साहू परमानंद पटेल परमानंद साहू सुरेश धीवर चंपालाल देवांगन भरत धीवार राजेश साहू लाभू धीवर उषा सोनी वेद प्रकाश प्रकाश बंदे गोपाल बाजपेई गोपाल दीवान नंदू बंजारे आस मोहम्मद जितेंद्र आजाद अविनाश नियाल, विजय पटेल जसमीत शेट्टी अनिल रूपचंदानी राजू साहू मोहन साहू परवेज अंसारी सोना राव लक्ष्मी कुर्रे मनोज साहू शंकर जंघेल विनय साहू सचिन पांडे गंगाधर गीलहरे आशुतोष मिश्रा तीरथ साहू अमित सरकार निलेश बैस पारस धीवर मोहनी डोंगरे नीरज शर्मा बंधु जंघेल देवा तान्डी याद राम निषाद सागर वाघमारे बैसाखी सागर, दलबीर सिंह गोल्डी, मनोज वर्मा, रामेश्वर साहू चोला राम साहू प्रकाश सिंह खिलावन पटेल लखन साहू लोकेश साहू पप्पू बागड़े यस बागड़े गणेश गोस्वामी राकेश यादव वीरेंद्र गुप्ता कुलदीप साहू तोमेश युवराज सेन , ममता नेताम अनीता साहू मीनू ज्योति यादव गंगा दांडी जागृति जॉन केशव सिंहा शिवम गुप्ता प्रियंका उपाध्याय प्रथमेश पतले संस्कार पांडे युवराज पटेल वंदना भास्कर पंकज वर्मा रमेश बंजारे ओमकार ध्रुव पुरुषोत्तम साहू मानसिंह गिलहरे गजेंद्र साहू निलेश वर्मा मोहन वर्मा उषा मारकंडे मीना दीदी रिंकू कुर्रे आदि लोग उपस्थित थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html