google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सतनाम संदेश यात्रा और सावन महोत्सव में शामिल हुए पंकज शर्मा...

Aug 29, 2023
1 min read



























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रविवार 28 अगस्त, को रायपुर के गुरु घासीदास प्लाजा से गिरौदपुरी धाम तक प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा सतनाम संदेश यात्रा निकली गई। यात्रा में जिला सहकारी केंद्रिय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा शामिल हुए और गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और समाज की खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर पकंज शर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संपूर्ण जीवन मानव सेवा के प्रति समर्पित रहा है। उनके द्वारा दिए गए संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे और इससे बढ़कर दूसरा कोई संदेश नहीं हो सकता।


उन्होंने आगे कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मानवता और भाईचारे का संदेश दिया है। बाबा ने सत्य के रास्ते में चलने का संदेश दिया है। प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर से गिरोधपुरी धाम तक बहुत ही भव्य तरीके से सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई है।

सावन महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर ग्रामीण के दलदल सिवनी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादीत के अध्यक्ष पंकज शर्मा शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सावन के महीने पर जाने कितनी कविताएं, कहानियां और गीत लिखे गये हैं। प्रकृती, प्रेम और आस्था से जुड़े इस महीने में धरती मां सबसे सुंदर दिखती हैं। इस कार्यक्रम के बहाने सभी महिलाएं-बहनें एक जगह इकट्ठा होकर गीत-संगीत और नाच-गाने का लुत्फ उठाती हैं और वर्षों पुरानी हमारी परंपरा को जीवंत रखती हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html