google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरों के आतंक से दहशत, मोबाइल टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप ही उठा ले गए...

Dec 1, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कौशांबी- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सन्दीपन घाट थाना क्षेत्र के उजेहिनी गांव 9 माह पहले चोरी से मोबाइल टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप उठा ले गए थे। कंपनी ने घटना के 9 महीने बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतापगढ़ रानीगंज थाना के रस्तीपुर के रहने वाले राजेश कुमार यादव पुत्र स्व. भगवती दीन यादव जीटीएल इंफ्रास्टेक्चर लिमिटेड कंपनी में टेक्निशीयन है।


राजेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी कंपनी ने जनपद कौशांबी में अलग स्थानों पर 16 मोबाइल टावर निजी कंपनियों के मोबाइल सिग्नल फ्रिक्वेंसी के लिए स्टाल किए थे। एक टावर व पूरे सेटअप की कीमत करीब 8,52,025 रुपये एवं डब्लूडीवी की कीमत 4,26,818 रुपये है। कंपनी का एक टावर सन्दीपन घाट के उजेहिनी खालसा गांव में उबैद उल्ला पुत्र मजीद उल्ला के जमीन पर लगाया गया था। मोबाइल टावर का राजेश यादव ने 31 मार्च 2023 को विजिट किया। जिसमें उनको जमीन पर लगा टावर का पूरा स्टैक्चर व सेटअप गायब मिला।


जमीन के मालिक से पूछताछ की गई तो मालिक ने जानकारी होने से इनकार कर दिया था। राजेश ने इसकी जानकारी कंपनी को दी। घटना के 9 माह बाद कंपनी के टेक्नीशियन ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी। थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया की जीटीएल कंपनी के कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html