google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यात्रियों में फैल गई दहशत, ट्रेन पर हुआ पथराव...

Nov 14, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चंदौली- घर जाने की जल्दी और ट्रेन की लेटलतीफी पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सामने से गुजर रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। इससे कई कोच के शीशें चटक गए। घटना चंदौली के पीडीडीयूनगर (मुगलसराय) स्टेशन और मिर्जापुर के बीच हुई। पथराव होते ही कोच के अंदर खलबली मच गई। ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचने पर शीशों की मरम्मत की गई और यात्रियों का बयान दर्ज कर कार्रवाई में आरपीएफ की टीम जुट गई है। आरोप है कि ब्लाक हट बी के समीप खड़ी ट्रेन के यात्रियों ने पथराव किया है। उसके यात्री ट्रेन को रोकने से आक्रोशित थे। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई इस पर नहीं बोल रहा है।


भागलपुर से सीएसटी जा रही भागलपुर लोकमान्य एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से आगे के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन मिर्जापुर की सीमा में जैसे ही प्रवेश की, तभी कुछ लोग ट्रेन पर पत्थर बरसाने लगे। इससे ट्रेन के अंदर अफरातफरी मच गई। पथराव के कारण इंजन के पास के जनरल कोच, स्लीपर व एसी कोच के शीशे टूट गए। हालांकि, ट्रेन आगे चलती रही। यात्रियों ने मिर्जापुर आरपीएफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मिर्जापुर में ट्रेन को रोका और बोगी में आकर घटना की जानकारी ली। थोड़ी देर बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।


पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन मुगलसराय से भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जब रवाना हुई तो थोड़ी दूर चलने के बाद दूसरे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के यात्रियों ने पथराव कर दिया। मिर्जापुर आरपीएफ के मुताबिक डाउन ट्रैक पर एक ट्रेन खड़ी थी। वहीं अप में भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चूंकि आउटर में देर तक ट्रेन खड़ी थी, इसी वजह से यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव किया है। अपनी ट्रेन को रोकने और दिवाली पर घर जाने की जल्दी के कारण उनका गुस्सा फूटा है।


रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूपी में ट्रेन पर पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी साल जुलाई में अयोध्या में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था। पथराव की यह घटना सोहावल के पास अंजाम दिया गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html