google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सैनिक फार्म में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में फैली दहशत...

Dec 2, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाका सैनिक फार्म में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत फैल गई. साथ ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा होने लगी. सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, वन विभाग, वाइल्ड लाइफ की टीम के अलावा RWA के द्वारा तैनात किए गए सुरक्षा गार्ड की टीम भी पहुंच गई है. 40 लोगों की टीम जंगल के अंदर दो जाल लगाकर कई घंटों से तेंदुआ को पकड़ने में लगी है |


जानकारी के मुताबिक, लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ सैनिक फार्म के पास वाले जंगल में घुस गया. वहीं, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारी सुबोध ने बताया कि अभी दो टीम आई है और छानबीन की जा रही है. तेंदुआ जो देखा गया है वह 80 से 90 किलो वाला फुल साइज वजन वाला है. फिलहाल, हमारी टीम जंगल के अंदर दो जाल लगाकर तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश कर रही है |


क्यूआरटी टीम के मेंबर इंद्रपाल ने बताया कि सुबह तेंदुआ के बारे में सूचना मिली थी. मौके पर जब हम पहुंचे, तो हमने भी तेंदुआ देखा. इसी दौरान अचानक तेंदुआ मेरे पीछे पीछे दौड़ा, तो मैं मौके भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई. वैसे मौके पर पुलिस, फॉरेस्ट विभाग, वाइल्ड लाइफ की टीम पहुंच गई है. जंगल की तरफ भागे तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की जा रही है |


कुछ दिन पहले दिल्ली से सटे मेरठ में एक आम के बाग में तेंदुए के शावक को बच्चों ने बिल्ली का बच्चा समझ लिया और उसे पकड़कर खेलने लगे. उसे जमीन पर खूब इधर-उधर दौड़ाया. फिर उसके गले में रस्सी बांधकर बगीचे में घुमाया. इसी बीच, जब बगीचे की रखवाली करने वाला शख्स वहां पहुंचा, तो नजारा देख हैरान रह गया. फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी और तेंदुए के बच्चे को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html