google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अपार्टमेंट में हड़कंप, पैरालाइज पत्नी की हत्या कर छत से कूदा पति...

Nov 21, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

75 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी पैरालिसिस पीड़ित पत्नी की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट परिसर की छत से कूदकर जान दे दी। पीड़ितों की पहचान अमूल्य समद्दर और गीता समद्दर (60) के रूप में की गई। अपार्टमेंट परिसर के निवासियों ने पुलिस को तब सूचित किया, जब उन्होंने अमूल्य समद्दर का शव जमीन पर खून से लथपथ देखा।


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबसे पहले अमूल्य समद्दर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कर्मियों ने दंपति के घर का ताला तोड़ा तो गीता का शव मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।


पड़ोसियों के मुताबिक, मृतक दंपत्ति की दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। हालांकि बेटियां अक्सर अपने माता-पिता से मिलने आती थीं, लेकिन गीता की दैनिक देखभाल की जिम्मेदारी अमूल्य पर थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से इस बात को लेकर चिंतित था कि वह अपनी लंबे समय से बीमार पत्नी के इलाज का खर्च कैसे वहन करेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html