जेल में हड़कंप, कैदी के प्राइवेट पार्ट में मिला ड्रग्स.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पंजाब के फरीदकोट की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां जेल में मोबाइल और ड्रग्स मिलने का सिलसिला थमा नहीं है, सख्त सुरक्षा के बीच ड्रग्स और मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंच जाते हैं, यह बड़ा सवाल है, यहां एक कैदी पैरोल से वापस जेल लौटा तो उसके प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स मिली, जब जेल प्रशासन ने कैदी की चेकिंग की, तब इस बात का खुलासा हुआ |
जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह नाम का कैदी फरीदकोट जेल में 20 साल की सजा काट रहा है | वह पैरोल की छुट्टी पूरी करके वापस जेल लौटा था, इस दौरान जेल प्रशासन ने उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में कोई चीज छिपी होने की जानकारी मिली, इसके बाद डॉक्टरों ने उसे निकाला और जांच की गई. जांच के दौरान पता चला कि प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स (हेरोइन) थी, जिसका वजन 180 ग्राम था |
जेल अधिकारियों ने जब कैदी मनदीप सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि मोगा निवासी गुरचरण सिंह के परिवार द्वारा जेल में गुरचरण सिंह को ये ड्रग्स देने के लिए दी गई थी, पुलिस का कहना है कि बरामद ड्रग्स की कीमत लाखों रुपये में है. हेरोइन के साथ मोबाइल भी बरामद हुआ है. पुलिस ने इस मामले में जेल एक्ट के आधीन दो लोगों पर केस दर्ज किया है |
डीएसपी ने कहा कि कैदी मनदीप सिंह ने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपा रखी थी, इस सूचना के बाद जेल स्टाफ ने तलाशी ली तो मनदीप सिंह के पास से ड्रग्स के साथ गुरचरण के पास मोबाइल मिला है | मनदीप सिंह फरीदकोट सेंट्रल जेल में 20 साल की सजा काट रहा है, एएसआई हरचरण सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, हालांकि दोनों आरोपी पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments