google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए.....

Oct 20, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

टीम इंडिया के ऑलरांउर हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय विश्वकप मुकाबले में चोटिल हो गये थे। ऐसे में वह रविवार को न्यूजीलैंड से होने वाले मुकाबले से तकरीबन बाहर हो गये हैं। बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय पंड्या एक शॉट रोकने के प्रयास में चोटिल हुए थे। इसके बाद वे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे और बाद में उनकी एड़ी का स्कैन भी हुआ।

इस बीच खबर आ रही है कि पंड्या 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। वह इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए जाएंगे। वहां इंग्लैंड के विशेषज्ञ डॉक्टर उन्हें देखेंगे।


उन्हें इंजेक्शन भी दिया जा सकता है। पंड्या लखनऊ में होने वाले मुकाबले के लिए टीम से जुड़ सकते हैं और वे 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में उतर भी सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि हार्दिक पंड्या बेंगलुरु जाएंगे, जहां उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। मेडिकल टीम ने उनके टखने की स्कैन रिपोर्ट का आंकलन किया और ऐसा लग रहा है कि इंजेक्शन देने से वे ठीक हो जाएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html