कल बालोद में, 29 अगस्त तक होगा पंडीत प्रदीप मिश्रा, शिवमहापुराण कथा का आयोजन...........

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर यातायात विभाग द्वारा अगामी पंडीत प्रदीप मिश्रा के मणिशिवलिंग शिवमहापुराण कथा का आयोजन कार्यक्रम स्थल ग्राम जुंगेरा में 25.08.2023 से दिनांक 29.08.2023 तक होना है, जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं, आम नागरिकों एवं व्हीआईपी का आगमन होना है, जिसके मद्देनजर रूट डायवर्सन चार्ट, पार्किंग स्थलों, यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। जो इस प्रकार है:- कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के लिए रूट चार्ट एवं पार्किंग स्थान इस प्रकार रहेगा |
राजनांदगांव एवं दल्लीराजहरा के तरफ से आने वाले श्रद्वालुओं के वाहन राजनांदगांव - डौण्डी लोहारा-बटेरा चौक-मालीघोरी होते हुए मालीघोरी नवोदय विद्यालय मैदान में अपने वाहनों की पार्किंग करेंगे, इसके बाद पार्किंग स्थान से पैदल कार्यक्रम स्थल जुंगेरा जाएंगें। अर्जुन्दा तरफ से आने वाले श्रद्वालुओं के लिए अर्जुन्दा - कमरौद - जगन्नाथपुर - सांकरा - घुमका- खपरी होते हुए मालीघोरी नवोदय विद्यालय मैदान में अपने वाहन पार्किंग करेंगे इसके बाद पार्किंग स्थान से पैदल कार्यक्रम स्थल जुंगेरा जाएंगें।
धमतरी से आने वाले श्रद्वालुओं के लिए झलमला चौक से सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम एवं सरदार पटेल मैदान बालोद में पार्किंग रहेगा। इसके अतिरिक्त पर्रेगुड़ा व मेड़की, बघमरा में अतिरिक्त पार्किंग रहेगी। पार्किंग स्थान से पैदल कार्यक्रम स्थल जुंगेरा जाएंगें। दुर्ग तरफ से आने वाले श्रद्वालुओ के लिए दुर्ग से गुण्डरदेही अर्जुन्दा तिराहा - अर्जुन्दा कारगिल चौक-कमरौद-जगनाथपुर-सांकरा - घुमका-खपरी होते हुए मालीघोरी नवोदय विद्यालय मैदान में पार्किंग करेंगे। पार्किंग स्थान से पैदल कार्यक्रम स्थल जुंगेरा जाएंगें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments