google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

‘महतारी वंदन’ का पाम्पलेट, प्रेम प्रकाश पांडेय ने बंटवाया, EC से मिला नोटिस...

Nov 12, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लोगों से भरवाए जा रहे ‘महतारी वंदन’ फार्म के मामले में चुनाव आयोग सख्ती बरतने लगा है, भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है |


भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर रोहित व्यास की ओर से पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को जारी नोटिस में कहा गया कि Cvigil से जरिए शिकायत मिली कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय व पूर्व पार्षद के कार्यकर्ता सेक्टर-2 स्थित सड़क -15 में घर-घर जाकर यह कहते हुए मिथ्या पॉम्पलेट का वितरण कर हैं कि उसे भरने पर 1000 रुपए दिए जाएंगे. रिटर्निंग ऑफिसर ने इस कृत्य को आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है. स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 (2) के तहत नियमानुसार कारवाई की चेतावनी दी गई है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html