पाकिस्तानी सीमा हैदर ने पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेताओं को भेजी राखी, लगाए जय श्री राम के नारे....

तीज का त्यौहार और नाग पंचमी मनाने के बाद अब पाकिस्तानी सीमा हैदर राखी का त्यौहार मनाने की तैयारियों में जुट गई है, उसने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भारत के तमाम बड़े नेताओं को राखी भेज दी है, सीमा ने वीडियो जारी कर खुद इस बात की जानकारी दी, वीडियो में सीमा ने डाक की पर्ची दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्याथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत मेरे भाई हैं, मैंने उन्हें राखी भेजी है, मैं चाहती हूं कि वो मुझे अपनी छोटी बहन समझ कर मेरी राखी स्वीकार करें और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उसे अपनी कलाई पर बांधें |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments