google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाकिस्तान जनरल मुनिर ने भारत पर उगला ज़हर, कहा -‘कश्‍मीर को उसी तरह से मिलेगी ‘आज़ादी’ जैसे…’

Aug 15, 2023
2 min read




























































टीटीपी आतंकियों और बलूच व‍िद्रोहियों की मार से बेहाल पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने देश के स्‍वतंत्रता द‍िवस की पूर्व संध्‍या पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। मुनीर ने दावा किया कि कश्‍मीर को उसी तरह से आजादी मिलेगी, जैसे पाकिस्‍तान को 76 साल पहले मिली थी। बलूच‍िस्‍तान के लोगों का अपहरण कर उनकी हत्‍या कर रहे पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख ने कश्‍मीर को लेकर दुनिया से गुहार लगाई।


मुनीर के बयान में भारत का खौफ साफ नजर आया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। उन्‍होंने कहा कि यह आजादी बहुत संघर्ष के बाद हासिल की है और हम जानते हैं कि कैसे इसकी रक्षा करनी है। उन्‍होंने दावा किया कि भारत हिंदुत्‍व की व‍िचारधारा के आधार पर चल रहा है, और दुनिया को गंभीरता के साथ देखने की जरूरत है। जनरल मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी देकर कहा कि पाकिस्‍तान किसी भी आक्रामक अभियान के आगे झुकेगा नहीं।भारत को गीदड़भभकी देकर मुनीर ने खुद मान लिया कि देश में सेना के खिलाफ लोग दो फाड़ हो गए हैं। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना और देश को बांटने की कोशिश की जा रही है।


उन्‍होंने पाकिस्‍तानी जनता को साधने की कोशिश की जो इमरान की गिरफ्तारी के बाद सेना के खिलाफ हो गई है। इमरान समर्थकों ने पिछली बार अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद आर्मी के मुख्‍यालय पर हमला कर दिया था।यहीं नहीं लाहौर के कोर कमांडर के घर को जला दिया था। इस ज‍िन्‍ना हाउस कहा जाता था और बाद में कोर कमांडर को बर्खास्‍त किया गया। जनरल मुनीर ने कहा कि सेना और देश के बीच में मतभेद पैदा करने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने जनता को अपने साथ लाने के लिए मजहब का भी सहारा लिया और कुरान की आयतों का उल्‍लेख करके लोगों को एकजुट करने की कोशिश की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html