नेपाल को विशाल अंतर से हराकर पाकिस्तान टीम ने एशिया कप 2023 की जबरदस्त शुरुआत की.........

पाकिस्तान टीम ने नेपाल को विशाल अंतर से हराकर एशिया कप 2023 की शानदार शुरुआत की। अब बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम की भिड़ंत चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला पल्लेकले स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हाई वोल्टेज मैच से पहले अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान की टीम ने नेपाल के खिलाफ जिन 11 खिलाड़ियों को मौका दिया था, उन्हें ही भारत के खिलाफ बरकरार रखने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इसकी जानकारी दी। साफ है कि पाकिस्तान की टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments