google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाकिस्तान ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराकर क्लीन स्वीप किया.....

Jul 28, 2023
1 min read

























कोलंबो पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 222 रन से हराकर 2-0 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। दूसरे टेस्ट में पाक टीम ने चौथे दिन ही जीत हासिल कर ली। वहीं पहले टेस्ट में पाक टीम को 4 विकेट से जीत मिली थी। इसी के साथ ही पाक ने विदेशी धरती पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले पाक ने विदेशी धरती पर सबसे बड़ी जीत एक दशक पहले 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 184 रन की हासिल की थी।


श्रीलंका को पहली पारी में 166 रन पर आउट करने के बाद पाक ने पांच विकेट पर 576 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर 410 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। पाक के नोमान की स्पिन के सामने श्रीलंकाई टीम बेबस दिखी और चौथे ही दिन अपनी दूसरी पारी में 188 रन पर सिमट गयी। अनुभवी खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज़ ही 63 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल सका। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत में ही मोहम्मद रिज़वान का अर्द्धशतक पूरा होते ही पारी घोषित कर दी।


लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने 69 रन की साझेदारी कर दिन की अच्छी शुरुआत की पर जल्द ही नोमान अली ने मेज़बान टीम को अपने जाल में फंसा लिया। सलामी बल्लेबाज निशान मदूशंका ने 33 और डिमुथ करुणारत्ने ने 41 रन बनाये।पहली पारी में 326 गेंद पर 19 चौकों और चार छक्कों के साथ 201 रन बनाने वाले शफीक को मैन ऑफ द मैच का इनाम मिला।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html