google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ICC की ओर से पाकिस्तान को 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दी गई...

Nov 24, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- आईसीसी की ओर से पाकिस्तान को 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी दी गई है। ऐसे में देखना होगा कि क्या टीम इंडिया पाकिस्तान जाती है या नहीं। क्यों‎कि पिछले दिनों एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद हाइब्रिड मॉडल पर इसका आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका में खेले गए थे। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी का आयोजन है।


ऐसे में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जा सकती है। पिछले दिनों वर्ल्ड कप खेलने पाकिस्तान की टीम भारत आई थी। गौरतलब है ‎कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का फैंस को जमकर इंतजार रहता है। लेकिन 2012 के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। भारतीय टीम अंतिम बार 2008 में एशिया कप खेलने पाकिस्तान गई थी। विवाद के चलते भारत और पाक के बीच अभी द्विपक्षीय सीरीज की संभावना नहीं दिख रही है।


इसी तरह वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाने दुनिया के एकमात्र बैटर विराट कोहली ने अब तक पाकिस्तान में एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में क्या कोहली कभी पाकिस्तान में इंटरनेशनल मैच नहीं खेले सकेंगे? रोहित शर्मा से लेकर सचिन तेंदुलकर तक को पाकिस्तान में अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिला।


पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान में सिर्फ 23 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 26 पारियों में 39 की औसत से 963 रन बनाए। 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाया, नाबाद 194 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा। रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने पाकिस्तान में 6 मैच खेले हैं। 29 की औसत से 116 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक भी जड़ा है। बतौर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में सबसे अधिक 24 इंटरनेशनल मैच पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव ने खेले हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html