पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने लिया संन्यास........

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वहाब ने संन्यास का ये फैसला विदेशी टी20 लग टूर्नामेंटों पर ध्यान देने के लिए लिया है। 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 27 टेस्ट मैचों, 91 एकदिवसीय और 36 टी20आई मैचों में पाक टीम की ओर से खेलते हुए कुल 237 विकेट लिए हैं।
इस तेज गेंदबाज ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। साथ ही कहा, अब मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक नए साहसिक कार्य को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं, जहां मुझे दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने और प्रेरित करने में सफल रहने की उम्मीद है।
इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साल 2008 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में ही 8 ओवरों में केवल 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके दो साल बाद द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जहां इस तेज गेंदबाज ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में एक विकेट लिया, वहाब लंबे समय से पाकिस्तान की टीम से बाहर हैं। इस क्रिकेटर ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने पीएसएल सहित फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में भी खेला है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments