google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रातभर गोलीबारी करता रहा पाकिस्तान....

Oct 27, 2023
2 min read
















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है, जम्मू के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में गुरुवार रात पाकिस्तान की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई| सेना भी इस हमला का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, इस दौरान बीएसएफ के ऊपर मोर्टार अटैक भी हुआ है, हालांकि वह दीवार में जाकर घुस गया. इस हमले में एक जवान घायल हुआ है | अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी में एक जवान और चार नागरिक घायल हो गये |


भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई. उन्होंने बताया कि दोनों ओर चार से पांच चौकियां गोलीबारी में शामिल हैं |


जम्मू सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के कारण आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया में मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इलाके में रहने वाली एकता का घर भी इसका निशाना बना. एकता ने बताया, “कल रात 8 बजे एक बड़े मोर्टार शेल ने हमारे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. रसोई क्षतिग्रस्त हो गयी है. ईश्वर की कृपा से हम बच गये. आज सुबह 4 बजे तक जमकर फायरिंग हुई. सभी शीशे की खिड़कियां टूट गई हैं |


जम्मू में आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया के साई कलां में सीमावर्ती गांव बुल्ले चक के सरपंच देव राज चौधरी ने बताया, “पाकिस्तान की ओर से रात भर में भारी गोलीबारी की गई. इसमें इस गांव का कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है लेकिन एक घर की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है. 6 साल बाद कल रात पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. हमारे सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का जवाब दिया |”


आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया में जम्मू सीमा पर पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव बुल्ले चक में मोर्टार शेल बरामद किए. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “पाकिस्तान की ओर से रात भर हुई गोलाबारी के बाद हमें अब तक तीन मोर्टार शेल मिले हैं |”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html