पाक कप्तान बाबर आजम ने भारत में मनाया अपना 29 वां जन्मदिन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम रविवार को 29 साल के हो गए। एक दिन पहले ही भारतीय टीम के हाथों करारी हार के कारण बाबर का जन्मदिन के प्रति उत्साह जरुर फीका पड़ गया। वह पाक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके साथ ही एकदिवसीय में नंबर एक रैंकिंग उन्हें हासिल है। भारत में वह पहली बार जन्मदिन मना रहे हैं।
आजम की कप्तानी में पाक की टीम को विश्वकप में भारत से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आजम ने इस मुकाबले से पहले कहा था कि हम इतिहास बदलेंगे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके हालांकि बाबर ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले के मैचों में वह नाकाम रहे थे।
एशिया कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंदों में 17 रन बनाए थे।
इसके बाद भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच में 24 गेंद में 10 रन बनाये। श्रीलंका के खिलाफ भी आजम अफसल रहे थे। पहले मैच में वह नीदरलैंड्स के खिलाफ भी रन नहीं बना पाये। श्रीलंका के खिलाफ वह 15 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। आजम ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 49 टेस्ट, 111 एकदिवसीय और 104 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 3772, 5474 और 3485 रन बनाए हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments