कूड़ा जैसे दिखने वाले पेंटिंग ने बनाया करोड़पति....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
कई बार लोगों के पास कोई बेशकीमती चीज होती है और उन्हें इसका अंदाजा ही नहीं होता है. हाल में न्यू हैम्पशायर की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उसने घर में बेकार पड़ी एक पुरानी पेंटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी |
इसके बाद उसे उस पेंटिंग के बारे में जो मालूम हुआ वह हैरान करने वाला था. महिला को मालूम हुआ कि जिस पेंटिंग को वह मामूली समझ रही थी वह तो दरअसल करोड़ों की है. 332 रुपये में खरीदी, 1.58 करोड़ रुपये में बिकी अब न्यू हैम्पशायर थ्रिफ्ट स्टोर से केवल 4 डॉलर (332 रुपये) में खरीदी गई ये पेंटिंग 191,000 डॉलर (1.58 करोड़ रुपये ) में नीलाम हुई |
दरअसल, विशेषज्ञों के अनुसार जाने माने आर्टिस्ट एन.सी. वायथ की लंबे समय से खोई हुई पेंटिंग थी. ये एक मास्टरपीस थी. रमोना नामक पेंटिंग, पेंसिल्वेनिया स्थित कलाकार द्वारा हेलेन हंट जैक्सन की 1884 की पुस्तक रमोना के 1939 संस्करण के लिए बनाई गई चार पेंटिंग में से एक थी. पेंटिंग में एक अनाथ युवा महिला को अपनी सौतेली माँ के साथ संघर्ष में दर्शाया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments