google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक पर निकले थे 3 दोस्त....

Dec 3, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के बगहा में एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, तीनों मृतक एक ही बाइक पर सवार थे, दरअसल सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रक से एक तेज रफ्तार बाइक आकर टकरा गई, बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई |


घटना शनिवार की देर शाम मंगलपुर एसएसबी कैंप के पास हुई, मंगलपुर एसएसबी कैंप के पास गन्ना लदा एक ट्रक पहले से खड़ा था, इसी दौरान एक बाइक सवार ने ट्रक में टक्कर मार दी, बाइक पर तीन लोग सवार थे, इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई | मृतकों के नाम कन्हैया कुमार, बिट्टू और सुखल के रूप में हुई है. कन्हैया कुमार, बिट्टू और सुखल तीनों ही मंगलपुर के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे |


तीनों काम कर घर लौटे थे, तीनों दोस्त शनिवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर रामपुर गए थे. रामपुर से घर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची करिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है |


अभी दो हफ्ते पहले ही बिहार के मधेपुरा में डीएम की कार से कुचलकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी. सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं. बताया जा रहा है जिस वक्त घटना हुई डीएम गाड़ी में मौजूद नहीं थे. फिलहाल, मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर जबरदस्त आकोश देखने को मिला था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html