मासूम बच्ची की डबरी में डूबने से दर्दनाक मौत.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले में बड़ा हादसा हुआ है, एक मासूम बच्ची की खेलते समय की डबरी में डूबने से मौत हो गई है | घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है | जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के भितघरा गांव में एक 8 वर्षीय बच्ची की डबरी में डूबने से मौत हो गई है | बच्ची अपने परिजन के साथ बकरी चराने जंगल गई हुई थी, उसी दौरान खेलते खेलते बच्ची का पैर फिसल गया और वह डबरी में गिर गई. जिससे बच्ची गहरे पानी में चली गई और उसकी मौत हो गई, आस पास के लोगों को जैसे ही पता चला कि बच्ची डूब गई उसे निकालने डबरी में खोजबीन शुरू की गई, जिसके कुछ देर बाद बच्ची मिली, बच्ची को आनन फानन में परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया, यह घटना शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है, फ़िलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments