google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवक की गलत जगह पर टीका लगाने से दर्दनाक मौत...

Dec 2, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जालंधर - शहीद बाबा दीप सिंह नगर में रहते ‘आप’ नेता के 20 वर्षीय भतीजे की चिट्टा का गलत जगह पर टीका लगाने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घर से जब बदबू आती देखी तो बाहर लगा ताला तोड़कर अंदर देखा गया जहां पर युवक की गली-सड़ी हालत में लाश पड़ी हुई थी। हालांकि परिजनों ने युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करवा दिया है। शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा था। मृतक की पहचान मनू लुभाना पुत्र निर्मल सिंह लुबाना निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। मनु की मां अलग किराए पर रहती है। कुछ समय से वह अपने परिवार से अलग ही रह रही है जबकि इसी दुख के चलते मनु के पिता निर्मल सिंह की 6 माह पहले मौत हो गई थी। तब से मनु भी परेशान रहने लगा और अकेला ही घर पर रहता था।


संगत गलत होने पर मनु चिट्टे का सेवन करने लगा। कई बार पुलिस भी उसे वार्निंग देकर छोड़ चुकी हैं। कुछ दिनों से आसपास के लोगों ने मनु को देखा भी नहीं था। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने बदबू आती देखी तो कुछ करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर घर का ताला तोड़ कर अंदर देखा तो मनु का शव पड़ा था। शव के आसपास कोल्ड ड्रिंक व जूस की खाली बोतलें पड़ी थी। मनु ने जिस हाथ के उलटे हिस्से नस पर टीका लगाना चाहा था वह नस की साइड पर लग गया था जहां से उसका हाथ भी फूल चुका था। उधर थाना-8 के प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि परिजनों ने किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई करवाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई लिखती शिकायत नहीं दी है। मनु की मौत पर सवालिया निशान भी लग रहा है। कारण यह है कि जब लोगों ने मनु के घर का दरवाजा खोलना चाहा तो उसे बाहर से ताला लगा हुआ था। बाहर से मनु द्वारा ताला लगाना संभव नहीं है जिसके चलते चर्चा यह भी है कि मनु का कोई दोस्त या करीबी उसके घर आया जहां पर उन्होंने नशा किया लेकिन गलत टीका लगने से मनु की हालत बिगड़नी शुरू हुई तो उसका साथी बाहर से ताला लगाकर डर के मारे खुद चला गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html