युवक की दर्दनाक मौत, घसीटते हुए निकल गई तेज रफ्तार कार.......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार - जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया और दूर तक घसीटा दिया, हादसे में घायल युवक की मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है |
कोतवाली थाना अंतर्गत बीती रात कार सवार ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी | बाइक सवार युवक कार के चक्के में फंस गया, जिसे कार चालक काफी दूर घसीट कर ले गया | हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला हास्पिटल ले जाया गया, वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई | मृतक युवक का नाम ईमरान बताया जा रहा है| आरोपी कार चालक की बलौदाबाजार में ज्वेलर्स दुकान है, देर रात खाली सड़क होने के बावजूद कार चालक नियंत्रण नहीं रख पाया, फिलहाल कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments