google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार ने बाइक सवारों को रौंदा...

Oct 27, 2023
2 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

डौंडी- बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है | एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया | हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई है | हादसे के बाद कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया है | घटना की सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है | ये घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बैरियर से 200 मीटर दूर पर हुई है।


बालोद जिले के डोंडी-भानुप्रतापपुर पूर्व मुख्य मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हुई है | बाइक में सवार होकर तीन युवक जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार टक्कर मार दी | हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों से उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया | वहीं घटना के बाद ब्रेजा कार CG04 K 9011 को चालक मौके पर छोड़कर भाग गया है | हादसे में जान गवाने वाले युवक छत्रपाल उम्र 21 वर्ष, गीतेश दर्रो उम्र 22 वर्ष और चुनेश्वर खुरसयाम उम्र 21 वर्ष ग्राम झुरहाटोला (कुआगोंदी) के रहने वाले थे |


मोटरसाइकिल सवार युवक अपने गांव कुवागोंदी जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए | जिससे एक सड़क पर दूसरा मृतक नाले के निचे और तीसरा सड़क के किनारे पड़ा था | जिसमें दो घायलों की सांसे चल रही थी | जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया |दोनों की हालत गंभीर देखर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत दल्लीराजहरा रेफर किया गया था, जहां हॉस्पिटल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html