google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दर्दनाक मौत, पिता ने 2 माह के बेटे को जमीन पर पटका...

Nov 10, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गया- बिहार के गया में मासूम की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है. यह हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही है, जिसने पत्नी के विवाद के बाद अपने 2 माह बेटे को जमीन पर पटक पटकर मार डाला. घटना जिले के गुरुआ थाना के चेई गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि गुरुआ थाना के चेई गांव में पति-और पत्नी के बीच में विवाद हुआ था. पति उज्ज्वल कुमार दांगी का अपनी पत्नी नेहा कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उज्ज्वल कुमार को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने मासूम पुत्र आयांश कुमार को जमीन पर पटक दिया. जमीन पर पटके जाने से मासूम की मौत हो गई।


वहीं, इस तरह की घटना के बीच परिजनों के द्वारा मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. किंतु वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी के बाद गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम दो माह के बच्चे को शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है. घटना के बाद चेई गांव के लोग सन्न रह गए हैं. दो माह के मासूम बेेटे की एक पिता के द्वारा जमीन पर पटक कर जान लेने की घटना से गांव वाले सदमे में है. इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी की जा रही है. वैसे बताया जाता है कि उज्ज्वल कुमार आए दिन अपनी पत्नी नेहा कुमारी के साथ विवाद करता रहता था. गुरुवार को विवाद का ही नतीजा रहा कि मासूम बच्चे की जान चली गई |


“पिता में अपने दो माह के बेटे को जमीन पर पटक कर मार डालने की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.” -अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष गुरुआ |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html