google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पद्मश्री फुलवासन बाई नारी सशक्तिकरण के सशक्त हस्ताक्षर हैं.....

Sep 23, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पद्मश्री फुलवासन बाई नारी सशक्तिकरण के सशक्त हस्ताक्षर हैं जिन्होंने मुसीबतों को सामना करते हुए स्वयं के साथ दूसरों को जीने की राह दिखाया,यह बात राष्टीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (लीगल सेल) के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय सिंह पटेल ने आयोग के रायगढ़ जिला संगठन द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं की संबोधन में बताते हुए कहा कि मोर बाजार से जुडक़र आप सब भी आत्म निर्भर बनें।


इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन बाई ने कहा कि संघर्षों के साये में इतिहास हमारा पलता है और जिस ओर नारी चलती है, उस ओर ज़माना चलता है, इसलिए नारी एकजुट होकर आत्मनिर्भर बने और मोर बाजार आपके साथ है। विशिष्ट अतिथि डा पोषण सिन्हा ने बताया कि मोर बाजार नारी सशक्तिकरण तथा महिलाओं के उसके उत्पाद का सही मूल्य दिलाने हेतु एक समुचित मंच गई जहा इसके सदस्य अपने क्षमता अनुरूप उत्पाद तैयार कर मार्केटिंग कर सकते हूं।


कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन राजा टांक (जिला अध्यक्ष) ने किया तो वहीं स्वागत भाषण श्रीमती नाजनीन तरन्नुम (जिला महिला सेल अध्यक्ष) ने किया। आयोग के रायगढ़ जिला इकाई के मेजबानी में रायगढ़ कृषक उत्पादक संगठन कार्यालय राजीव गांधी नगर, रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की ओर से तबस्सुम निराला, बसंत, नीलकंठ, श्रीमती नीता आदि के साथ रायगढ़ जिले से से सहायता समूह और सक्ती की मोर बाजार के महिलाएं शामिल रहीं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html