google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ओवैसी ने दिया फिलस्तीन का साथ, इजरायल को बताया कब्जाधारी.....

Oct 16, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इजराइल और हमास के बीच युद्ध को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इजरायल-हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायल ने पिछले 70 वर्षों से फलिस्तीनी भूमि पर कब्जा किया हुआ है और इन अत्याचारों पर दुनिया चुप है। हैदराबाद में एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा ‎कि 21 लाख की आबादी वाले गाजा के गरीब लोगों में से 10 लाख लोग बेघर हो गए हैं।


दुनिया इस पर चुप है। जिसने मारा है उसे देखो, लेकिन इन गरीबों ने क्या बिगाड़ा है। गाजा के इन गरीब लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा है? मीडिया इस मुद्दे पर एकतरफा रिपोर्टिंग कर रहा है। ओवैसी ने कहा ‎कि 70 साल से इजराइल कब्जाधारी रहा है। आप उनका कब्जा नहीं देख सकते, आप अत्याचार नहीं देख सकते।


गौरतलब है ‎कि हमास के खिलाफ चल रहे जवाबी हमले के बीच, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने उत्तरी गाजा पट्टी के निवासियों को निकासी गलियारों का उपयोग करके एन्क्लेव के दक्षिणी हिस्से में स्थानांतरित करने के लिए कहा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा ‎कि जब आपके घर में 2 दिनों से पानी नहीं है, तो आप जिम्मेदार लोगों को कैसे फोन करना शुरू कर देते हैं? गाजा में पीने के लिए पानी नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है, अस्पतालों में दवा नहीं है। इतना ही नहीं यह इजरायली सरकार उन्हें उत्तर से दक्षिण गाजा की ओर जाने के लिए कह रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html