सोनिया गांधी को लेकर कही ये बात, कांग्रेस पर भड़के ओवैसी के छोटे भाई....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
AIMIM सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुझे मत छेड़ो, हमारे सामने टिक नहीं पाओगे. चंद्रायगुट्टा में एक कल्याण कार्यक्रम में AIMIM विधायक अकबर उद्दीन ओवैसी ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा, मजलिस पे इल्जाम लगाने वालों, तुम्हारे आका, तुम्हारी अम्मा ने एक भी इमारत बनाई, क्या किसी गांधी ने बनाया? क्या मोदी ने बनाया? सिर्फ ओवैसी ने ऐसे बड़ी इमारत बनाई |
अकबरुद्दीन ने आगे कहा, 'औवेसी कहां से आये पूछते हैं!! मत छेड़ो मुझे. कांग्रेस के गुलामों मैं तुमसे पूछना चाहता हूं कि तुम्हारी अम्मा कहां से आईं? तुम हमें मत छेड़ो. तुम हमारे सामने नहीं टिक पाओगे. इनके खुद के पास खुद का कुछ नहीं है. इनके पास इटली वाले, रोम वाले हैं बस. सब कुछ बहार से लाते हैं ये लोग. ये बाहरवालों पर मोहताज हैं और हमारी मोहताजी अल्लाह पर है.' बता दें कि इससे पहले AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी थी. ओवैसी ने कहा था कि राहुल गांधी वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं. इसके साथ ही कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेसी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. राहुल गांधी मेरे सामने मैदान में आइए और मेरे खिलाफ चुनाव लड़िए, मैं तैयार हूं|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments