तेल चोरी के इल्जाम में ओवैसी का एक नेता बिहार में गिरफ्तार...
.

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली को बथनाहा ओपी क्षेत्र के चकोरवा स्थित उसके आवास से पुलिस ने शुक्रवार (11 अगस्त) को गिरफ्तार किया है | रहमत अली की गिरफ्तारी ट्रक से तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य और संरक्षण को लेकर की गई है | उसके साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है |
गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि यह ट्रक एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहमत अली का है | शुक्रवार की सुबह अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हरियाबारा से खड़े ट्रक से तेल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया | हिरासत में लिए गए ड्राइवर ने नेपाल आयातित पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी को लेकर कई जानकारी दी | इसके बाद आरएस ओपी थाना समेत जोगबनी और बथनाहा ओपी थाना की पुलिस चकोरवा गांव पहुंची |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments