google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ओवरटेक कर कार को रोका लूट लिया 4.75 लाख रूपये...

Nov 8, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर के औरी थाना क्षेत्र के बैगना निजामत स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार को 4.75 लाख रुपये लूट लिए। मैनेजर लक्ष्मण कुमार औराई स्थित स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा कराने जा रहे थे। वह कार में थे। औराई कटरा मुख्य मार्ग पर पंप से कुछ आगे गए थे, इसी बीच दो बाइक से चार अपराधियों ने वैगना व रामपुर के बीच ओवरटेक कर कार रोक दी। मैनेजर जैसे ही कार से निकले, अपराधियों ने उनकी कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बैग में चेकबुक, दो मोबाइल व अन्य कागजात थे। पेट्रोल पंप के मालिक मुरारी कुमार यादव ने एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि पड़ोसी थानों को अलर्ट कर छानबीन की जा रही है। मैनेजर लक्ष्मण कुमार ने बताया कि बैग छीनकर सभी अपराधी पूरब की दिशा की ओर फरार हो गए।


जिस समय वारदात हुई, गश्तीदल के साथ थानाध्यक्ष खुद आसपास ही थे। ऐसे में अपराधी पुलिस के गश्ती वाहन की विपरित दिशा से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला, अपराधी बाइक से भागते दिखे। पंप संचालक मुरारी यादव ने बताया कि दिनभर का पूरा सेल अगले दिन बैंक में जमा कराया जाता है। चार लाख पचहत्तर हजार रुपए के अलावा कटे-फटे दस हजार रुपए अलग से रखे गये थे। बैंक में उन्हें बदलना था। अपराधियों ने उसे भी लूट लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html