भूस्खलन के बाद हाहाकार, शिव मंदिर में दबे 20 से ज्यादा श्रद्धालु.......

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है | यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया, भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया | ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए, इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है | बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ, यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया, इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए, पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है |
इससे पहले हिमाचल के सोलन में बादल फट गया, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया | बताया जा रहा है कि सोलन के ममलीक के धायावला गांव में देर रात बादल फटा, बादल फटने के बाद पूरा गांव मलबे से पट गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments