फ्लू ,डायरिया का प्रकोप - बिलासपुर जिले में 80 से ज्यादा लोग संक्रमित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है । जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में 80 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं । सरकंडा, तालापारा सहित अन्य क्षेत्रों में मरीजों की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी । प्रभावित क्षेत्रों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी कर दिया है । आई फ्लू से संक्रमित मरीजों का सिम्स, जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों को संक्रमित व्यक्तियों से दूरी रखने की सलाह दी गई है।
वहीं दूसरी ओर बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है । यहां 50 से ज्यादा लोग डायरिया से प्रभावित पाए गए । 10 मरीजों को सिम्स और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इसके बढ़ते प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप लगा कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं । दूषित पेयजल के कारण डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस संकमण के फैलने से जिले में 5 डायरिया मरीजों की मौत हो चुकी है ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments