google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीमारु से देश का सबसे अधिक कमाऊ प्रदेश बना हमारा यूपी - योगी.....

Aug 22, 2023
2 min read
































































अब विरोधियों की आंखें खुल जानी चाहिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छह वर्ष पहले तक यूपी बीमारू प्रदेश माना जाता था। कोई बिजनेस घराना यूपी आना नहीं चाहता था। यूपी का नाम सुनकर लोगों में भय पैदा होता था, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है। आरबीआई व नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट बताती है कि यूपी देश के अंदर सर्वाधिक निवेश करने वाले प्रदेश के साथ ही सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने व बैंकों से सबसे अधिक उद्योगों को धनराशि देने वाला प्रदेश बन गया है।मुख्यमंत्री योगी सोमवार को विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर सूक्ष्म उद्यम इकाइयों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।


सीएम ने प्लेज पार्क योजनान्तर्गत झांसी, हापुड़ व संभल में निजी औद्योगिक

पार्कों के विकास के लिए विकासकर्ताओं को प्रथम किस्त के तहत 1137 लाख रुपये का चेक वितरित किया।सीएम ने विश्व उद्यमिता दिवस व नागपंचमी की बधाई देकर आरबीआई व नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट का उल्लेख कर कहा कि पिछले एक सप्ताह के भीतर आईं रिपोर्ट्स पढ़कर उन लोगों की आंखें खुलनी चाहिए, जो कहते हैं कि यूपी में क्या बदला है। उन्हें बताइए कि सुरक्षा की गारंटी देने वाला यूपी निवेश के सबसे बड़े गंतव्य के रूप में उभरता हुआ पहला राज्य है।


बैंकों की सेवाओं को बेहतर तरीके से उद्यमियों तक पहुंचाने वाला अग्रणी व सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाला राज्य यूपी है। हमारी सरकार ने बीमारू राज्य से उभारकर यूपी को विकसित राज्य की ओर अग्रसर कर दिया। अलग-अलग सेक्टरों में यूपी सरकार ने व्यवस्थित रूप से कार्य प्रारंभ किया तब परिणाम सामने है। सीएम ने कहा कि यह यह बदलाव अचानक नहीं आया है। इसके पीछे पीएम मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन के साथ प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके को शासन की योजना से जोड़कर प्रत्येक इन्वेस्टर्स पार्टनर्स को सुरक्षा का विश्वास दिलाया। इसकी का परिणाम हैं कि यूपी देश-दुनिया में सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में जाना जा रहा है। इसकी पृष्ठभूमि 2018 में तैयार हुई, जब पीएम मोदी ने यूपी के पहले जीआईएस का उद्घाटन किया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html