google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अपना ही निकला दगाबाज, दफ्तर से 38 लाख की लूट का मामला.....

Dec 12, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 38 लाख रुपए लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अहियापुर में 6 दिनों पहले लूट की घटना हुई थी। इस कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने कांड का परत दर पर राज खोलकर रख दिया है। लूटे गए 38 लाख में से 30 लाख रुपए बरामद कर लिया है। लूट में फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की साजिश सामने आई है।


आरोपी के मोतिहारी स्थित ससुराल से रुपए बरामद किए गए हैं। अब तक मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी बरामद कर ली गई है। एक अपराधी के नेपाल भाग जाने के कारण आठ लाख रुपए बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस टीम देर रात से ही लगातार मोतिहारी और बेतिया इलाके में छापेमारी कर रही है। बीते 6 दिसंबर की रात 2 अपराधियों ने हथियार के बल पर भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी के शहबाजपुर स्थित शाखा में लूटपाट की थी।


इस बड़े लूट कांड की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि फाइनेंस कंपनी का एक कर्मी ही था।वह वैशाली जिले के गोरौल इलाके का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के मेन गेट से लेकर ऑफिस के लाकर तक को कर्मियों ने खुला छोड़ दिया था। बाइक से पहुंचे दो अपराधी आसानी से माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर लूटपाट की थी। कार्यालय में मौजूद 6 कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।


लूट पाट के दौरान तीन फाइनेंस कर्मियों का मोबाइल भी अपराधियों ने छीन लिया था। जिसका अंतिम लोकेशन पूर्वी चंपारण में मिला था। इसी आधार पर पुलिस टीम लगातार पूर्वी चंपारण इलाके में छापेमारी कर रही थी। कर्मियों के मोबाइल कॉल को खंगाला गया तो अपराधियों का सुराग मिल गया। इस तरह रुपए बरामद की करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html