google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हमारा चुनाव घोषणा पत्र आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा की गारंटी देगा-भाजपा...........

Aug 24, 2023
4 min read

























































  • प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने सवाल किया- धर्मांतरण को बढ़ावा और धर्मांतरण विरोधियों टारगेट किलिंग को क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार का संरक्षण प्राप्त है?

  • मुख्यमंत्री जी के सेट मुलाकात से लौटते समय दुर्घटना में अंबिकापुर के युवा छात्र की दुखद मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए मांग की उसके लिए मुआवजे की घोषणा करे एवं घायल छात्र के इलाज की पूर्ण व्यवस्था करे

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांकेर में दिए गए इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया कि कोई भी वयस्क धर्मांतरण कर सकता है। गुप्ता ने कहा कि कानूनन यह बात मानी जा सकती है, लेकिन क्या किसी राजनीतिक दल का किसी आदिवासी क्षेत्र में जाकर धर्मांतरण की बात कहना वांछनीय है? जहाँ आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण को लेकर आदिवासी समाज उद्वेलित है, प्रताड़ित है, अपनी संस्कृति व परम्परा की रक्षा करने के लिए प्रयासरत है, वहाँ दुर्भाग्य यह है कि सरकार उनको संरक्षण नहीं दे रही है। क्या आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का दायित्व सरकार का नहीं है? जिस भाव और रीति-नीति से बस्तर के आदिवासी अपना जीवनयापन कर रहे हैं, क्या धर्मांतरण की आड़ में आदिवासियों की संस्कृति, आस्था और परम्पराओं पर आक्रमण करना उचित है और क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस बात से सहमत है? आज बस्तर में शवों के अंतिम संस्कार को लेकर आदिवासियों में ही रार मची हुई है धर्मान्तरण के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे लेकर वर्ग संघर्ष के हालात पैदा होने के खतरे से प्रदेश सरकार को आगाह तक किया था कि बस्तर धधक रहा है, परंतु कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को इसकी रत्तीभर फिक्र नहीं है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पेसा कानून और पाँचवीं अनुसूची का जायजा लेने के बजाय धर्मांतरण के मुद्दे पर बोल रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता ऐसी बयानबाजी से बाज आएँ, भाजपा धर्मांतरण का विरोध करती है और करती रहेगी।

गुप्ता ने कहा कि जहाँ-जहाँ धर्मांतरण का भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी संस्थाओं ने विरोध किया, उनकी हत्या कर दी गई या फिर उन पर प्राणघातक हमला किया गया। 16 जनवरी को कांकेर में भाजपा नेता बुधराम करटाम की संदिग्ध मौत हुई थी। 05 फरवरी को बीजापुर जिले के भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की नक्सलियों ने शादी समारोह में जाकर हत्या कर दिया। 10 फरवरी को नारायणपुर जिला के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने घर घुसकर हत्या कर दी। 11 फरवरी को दंतेवाड़ा के पूर्व उपसरपंच रामधर अलामी की हत्या नक्सलियों ने की। 21 जून नक्सलियों ने बीजेपी के एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री काका अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी है। 21 अगस्त भाजपा नेता महेश गोटा को रविवार की रात चिकटराज की पहाड़ी से अगवा कर उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर से सड़क पर फेंक दिया। 18 अगस्त 2023 बीजापुर जिले के चिन्नागेलुर का निवासी है रामा पूनेम की नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दिया।


गुप्ता ने मानपुर मोहला क्षेत्र में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में सरजू टेकाम द्वारा भरी सभा में चुनाव प्रचार के लिए उस क्षेत्र में आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को काट देने की बात कहने का उल्लेख कर कहा कि क्या प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार और उसके अधिकारियों को यह सब सुनाई नहीं दिया? आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । उपरोक्त सभा में कांग्रेस के स्थानीय विधायक शाह भी उपस्थित थे । आखिर कब तक प्रदेश की राजनीति रक्तरंजित होती रहेगी? गुप्ता ने सवाल किया कि धर्मांतरण रोकने वालों पर रासुका लगाने वाली प्रदेश सरकार के राज में कानून कहाँ है?


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने अंबिकापुर के राजीव गांधी कॉलेज के युवा छात्रों की इस 'सेट' की हुई मुलाकात के बाद लौटते हुए घटी दुर्घटना में एक युवा छात्र की असमय मृत्यु पर गहन दु:ख व संवेदना व्यक्त करते हुए गंभीर रूप से घायल छात्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मृतक छात्र के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा तत्काल देने की मांग करते हुए गुप्ता ने सवाल किया कि अपना नाम चमकाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल द्वारा क्या नवजवानों की आहुति लेना जरूरी है? छत्तीसगढ़ ओलम्पिक में भी खिलाडी कि जान गई है, कोई सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम नहीं था। कौन है इन मृत्यु का जवाबदार? गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले भी प्रदेश ने यह देखा, सुना और पढ़ा है कि एक नवयुवती ने मुख्यमंत्री बघेल से कोई प्रश्न किया था जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा था कि तुम्हारे बाप-दादा ने भी कभी किसी मुख्यमंत्री से बात की है? गुप्ता ने कहा कि यह अशोभनीय है। खुद मुख्यमंत्री बुलाते हैं, बिठाते हैं बात करते हैं और फिर बाप-दादा तक पहुँचकर अपमानित भी करते हैं। मुख्यमंत्री बघेल याद रखें कि उनसे पहले भी मुख्यमंत्री हुए हैं और सभी के बाप-दादाओं ने मुख्यमंत्री से बात की है। लोकतंत्र में बाप-दादाओं ने ही मुख्यमंत्री बनाए हैं और उन्हें जमीन भी दिखाई है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html