google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नए वर्ष के अवसर पर श्री राम रथ यात्रा का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण एवं साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश।

Jan 3, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नये वर्ष के अवसर में टेम्ट फाउंडेशन की सदस्य श्रद्धा सिंह के मार्गदर्शन मे श्री राम रथ यात्रा का आयोजन सम्पन्न कराया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण व नगर को साफ व स्वच्छ रखने का संदेश आमजन में दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगरपरीषद बुढार की अध्यक्ष शालिनी सरावगी मौजूद रहीं। रथ यात्रा का समापन राम जानकी मंदिर में किया गया। इस यात्रा में लगभग 30-40 भक्त गण शामिल हुए। श्रद्धा सिंह ने महिला सशक्तिकरण विषय पर आम महिलाओं को जागरूक किया।

अध्यक्ष शालिनी सराओगी ने बताया कि रथयात्रा में महिलाओं की संख्या अधिक देखकर मैं बहुत खुश थी रथयात्रा की सफलता स्वयं ही महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है।

जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को जागरूक किया गया वहीं दूसरी ओर नगर परिषद ब्रांड एम्बेसडर साक्षी सिंह राजपूत द्वारा साफ सफाई स्वच्छता पर महिलाओं को जागरूक किया गया। व साक्षी सिंह राजपूत बताती है कि हमारी टीम निरंतर प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान कर रही है और प्लास्टिक के रियुज रीसाइक्लिंग वा रिड्यूस के प्रति लोगो को जागरूक करती रहती है

हमारी सक्रिय सदस्य आयुषी जैन ने हमारे सम्पूर्ण अभियान मे अपना अभुतपूर्व योगदान दिया है रथ यात्रा में मौजूद महिलाओं ने बताया कि इस रथ यात्रा के द्वारा हम सभी अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं क्योंकि वर्षो के संघर्ष और बलिदान के बाद अयोध्या में रामलला मंदिर बनकर तैयार हो चुका है ।

बुढार राम जानकी मंदिर के सम्पूर्ण परिसर में जहां श्री रामलला के जय जयकारे लगाए जा रहे थे वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण एवं नगर में साफ सफाई स्वच्छता के विषय में भी आमजन को जागरूक किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html