स्टूडेंट के लिए जारी हुआ आदेश, स्कूल में बच्चों को चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण दिखाया जायगा.....

भारत के चंद्रयान-3 का उतरना एक यादगार होगा, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, साथी ही युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा | इस मौके पर पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे | उत्तर प्रदेश में चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है | महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खुलेंगे | जहां चंद्रयान का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा |
अपर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि 23 अगस्त 2023 को शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण होगा. ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर इसे लाइव देख सकेंगे | ISRO ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा | बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा गया था |
चंद्रमा पर चांद की लैंडिंग का लाइन ब्रॉडकास्ट भी किया जाएगा | इसरो के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग देखने का मौका मिलेगा | आप इसरो के ट्विटर हैंडल @isro पर भी लाइव देख सकेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments