बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव की गिरफ्तारी का आदेश....

अयोध्या की रुदौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव की गिरफ्तारी का आदेश हुआ है। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट अशोक कुमार दुबे ने विधायक समेत 14 के खिलाफ आदेश कर सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है। यह आदेश 24 अक्टूबर 2012 को चंदौली के अलहवाना गांव में हुए उपद्रव से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस घटना में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान उसके खंडित होने पर उपद्रव के मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने रामचंद्र यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है। इन सभी को 19 अगस्त तक न्यायालय ने अदालत में पेश करने का समय दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में विधायक रामचंद्र यादव ने उच्च न्यायालय से स्टे लिया था, जो समाप्त हो चुका है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहित पांडेय ने बताया कि अदालत ने सभी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ बिना गिरफ्तार किए ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments