ऑर्डर में आया मोबाइल की जगह हैंड ग्रेनेड, बुलानी पड़ी सेना....

ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है. वो ऑर्डर कुछ करते हैं और मिलता कुछ और है. ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ हुआ | ये उस वक्त हैरान रह गया, जब इसके घर आए पार्सल में एक बम निकला| उसने देखा कि ये एक कारतूस है | जबकि उसने तो मोबाइल फोन ऑर्डर किया था | मामला मैक्सिको का है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात शख्स ने दावा किया है कि उसने एक ऑनलाइन स्टोर से फोन का ऑर्डर किया था | वो गुआनाजुआतो के लियोन में रहता है |
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में जैम प्रेस के हवाले से लिखा है, जब पैकेज पिछले सोमवार को आया, तो उस व्यक्ति की मां उसे अंदर ले गई और किचन टेबल पर रख दिया | इन्हें नहीं पता था कि पार्सल में आखिर क्या रखा है | बाद में खोला तो ग्रेनेड निकला | उसने इसकी तस्वीरें भी ऑनलाइन शेयर की हैं | हैरान शख्स ने फोन कंपनी से संपर्क किया | फिर उसके घर पर बम स्क्वायड को भेजा गया | रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने उस व्यक्ति के निवास स्थान की घेराबंदी कर दी |
सेना डिवाइस को डिएक्टिवेट करने में कामियाब रही | फिलहाल इस पैकेज की जांच की जा रही है | अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पैकेज में आखिर ग्रेनेड कैसे आया | ये मैक्सिको में प्रतिबंधित भी है | हालांकि देश में ड्रग्स बेचने वाले समूह बड़ी तादाद में हैं | वो आपस में भिड़ते रहते हैं | एक दूसरे का सफाया करने के लिए वो बम और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हैं | बीते छह साल में पुलिस ने अकेले गुआनाजुआतो से ही 600 से अधिक विस्फोटक उपकरण जब्त किए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments