google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए हुए दिल्ली रवाना।

Jun 9, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी और घटक दल की ऐतिहासिक जीत के बाद जिस क्षण का इंतजार सभी देशवासियों को था, वो क्षण अब आ गया हैं। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण प्राप्त होने पर आरंगवासियों में भी उत्साह की लहर हैं।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरवशाली पल हैं जब देश के जननेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और देश में NDA की सरकार बनेगी। शपथ ग्रहण कों लेकर पुरे देशवासी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी का 10 वर्ष का कार्यकाल ट्रेलर था अब यह कार्यकाल विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के साथ-साथ कड़े निर्णय लेने का कार्यकाल हैं।

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार NDA सरकार बनने के लिए मैं सभी देशवासियों कों बधाई देता हुं। NDA सरकार बनने से छत्तीसगढ़ का हर एक नागरिक खुश हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की हैं। अब डबल इंजन के भाजपा सरकार में "मोदी की गारंटी, विष्णु का सुशासन" शीघ्र पूरा होगा। मैं आरंग सहित सभी देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि शपथ ग्रहण के इस स्वर्णिम क्षण का साक्षी टीवी और लाइव कार्यक्रम के माध्यम से सभी साक्षी बनें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html