google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बढ़े बिजली टैरिफ पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अग्राह्, सीएम साय बोले-जनसुनवाई के बाद टैरिफ का निर्धारण....

Jul 16, 2025
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में शून्यकाल में विपक्ष ने बढ़े बिजली टैरिफ पर स्थगन लाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन की सूचना देते हुए कहा- बिजली का टैरिफ बढ़ाया गया है, लोग इससे परेशान हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- स्मार्ट मीटर लगाया गया है, उसमें भी ज्यादा बिल आ रहा है स्थगन के जरिए इस पर चर्चा हो।

कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा- एक-एक महीने में बस्तर में बिजली ट्रांसफार्मर लग रहा है। इस बीच सीएम साय ने जवाब देते हुए कहा- सभी पक्षों को सुनकर जनसुनवाई के बाद टैरिफ का निर्धारण होता है। सिर्फ 1.89 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी है जिसका सभी वर्गों ने इसका स्वागत किया है। कृषि उपभोक्ताओं के विद्युत पम्पों का भुगतान शासन करता है। इसलिए 50 पैसे की बढ़ोतरी का वहां प्रभाव नहीं पड़ेगा।


चर्चा का जवाब देते हुए सीएम साय ने बताया,कृषि पम्पों को 18 घंटे और प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ 10 से 20 पैसे बढ़ोतरी हुई है। सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध करवा रही है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश नहीं है। प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के तहत भी काम हो रहा है। वहीं आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष ने स्थगन को अग्राह्य किया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html