विपक्ष उन लोगों का एक समूह है जिन्हें सत्ता की भूख है - ब्रजेश पाठक.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर विपक्षी गठबंधन को लेकर निशाना साधा है। इसी दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का भी दावा किया। उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे कभी मध्यस्थता नहीं बनेगी और कभी कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष उन लोगों का एक समूह है जिन्हें सत्ता की भूख है। भारतीय जनता पार्टी जन-जन के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चल रही है। इसी दौरान पाठक ने ट्विटर की बायो बदलने के सवाल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर किसी को मालूम है कि हम जनता के लिए काम करते हैं और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जो कहा मैं उसे स्वीकार करता हूं। इसके लिए उन्हें धन्यवाद भी देता हूं। गौरतलब है कि ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव की एक तस्वीर पर तंज करते हुए कहा था कि वह कूदने में इतने माहिर हैं तो एशियन गेम्स में भाग लेकर उन्हें मेडल लेना चाहिए। इस पर सपा प्रमुख यादव ने कहा कि हम सर्वेंट डिप्टी सीएम की बातों का जवाब नहीं देते।
दरअसल, जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाने के लिए अखिलेश यादव समेत समाजवादी पार्टी के अन्य नेता जेपीएनआईसी पहुंचे थे लेकिन जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था तो अखिलेश जेपीएनआईसी का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। इसी पर उप मुख्यमंत्री ने तंज कसा था। पाठक ने तंज भरे लहजे में अखिलेश का न केवल आभार जताया है बल्कि यह भी कहा कि मैं जनता की सेवा करता हूं जबकि अखिलेश तो राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। इससे पहले एक वीडियो में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अखिलेश का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा है। यह सही है कि मैं जनता के सेवक के रूप में और नौकर के रूप में काम करता हूं। जबकि अखिलेश राजघरानों से आते हैं। राजा की तरह व्यवहार करते हैं। उनके पिता कई बार सीएम रहे हैं. वह खुद सीएम रहे हैं। उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम माना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments